Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना 2022
Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | सुकन्या समृद्धि योजना
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | सुकन्या समृद्धि योजना
SSY केंद्र की मोदी सरकार ने 4 दिसंबर 2014 को बेटियों के लिए छोटी बजट योजनाओं को बढ़ावा देने के मकसद से विशेष जमा योजना ‘सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)’ की शुरुआत की।
sukanya samriddhi yojana interest rate
यदि हम सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर को अन्य निवेश योजना से तुलना करे जैसे PF या अन्य कोई तो यह कहा जा सकता है अन्य मे अधिक फायदा प्राप्त होगा क्योंकि इसकी ब्याज दरअधिक है . पर इसमें एक यह बात भी है कि इसकी ब्याज दर निश्चित नही होती है यह मार्केट पर निर्भर करती है, जैसे की 2012-2015 में9.1% , 2016- 2017 में यह बढ़ कर 9.2% हो गई .इसके बाद में लगत ब्याज दर कम होते गई और अभी 2022 मे 7.6 % है.
sukanya samriddhi yojana details
- सुकन्या समृद्धि योजना केवल बेटियों के लिए है। इसमें बालिका के माता-पिता या संरक्षक बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक के बीच खुलवाया जा सकता है।
- जमाकर्ता बेटी नाम से सिर्फ एक ही खाता खोल सकता है। माता-पिता या संरक्षक दो बेटियों के अलग-अलग एक खाता खोल सकते हैं।
- यदि जुड़वां बेटियां हैं तो जन्म संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद तीसरा खाता खोला जा सकता है।
- खाता खोलने के लिए जरूरी राशि एक खाता 1000 रुपए की शुरुआती जमा राशि से खोला जा सकता है।
- एक वित्तीय वर्ष में इस खाते में न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए जमा किया जा सकेंगे।
- बेटी के 14 साल की उम्र पूरी होने तक खाते में पैसा जमा कर सकते हैं। 14 वर्ष की आयु के बाद खाते में पैसा नहीं जमा कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | Eligibility
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक के बीच खुलवाया जा सकता है।
- इसका मतलब है की माता-पिता या अभिभावक जो कानूनी रूप से बालिका की देख भल कर रहे है वह यह खाता खोल सकते हैं।
- केवल दो लड़कियों के बच्चे को एक परिवार में अनुमति है |
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | आयु सीमा में किसे छूट मिलेगी ?
- जो बालिका इस योजना के चालू ( अधिसूचना ) होने के समय पहले से ही दस वर्ष की हो चुकी है उसे एक और साल की छूट दी गयी है। यानी 2/12/2003 या उसके बाद पैदा होती है, वह इस योजना का लाभ ले सकती है ।
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | Documents Required
- SSY खाता खोलने के फार्म
- जन्म प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बिजली या टेलीफोन बिल आदि
- भारत सरकार द्वारा जारी पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण पत्र
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि
- खाता संचालन यदि खाते में एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम राशि जमा नहीं की गई तो न्यूनतम जमा राशि (1000 रुपए) और 50 रुपए प्रतिवर्ष के जुर्माने के साथ खाते को नियमित किया जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Hindi | कैसे आवेदन दिया जाए
- इसमें दो तरीको से इच्छुक आवेदक आवेदन दे सकता है और योजना का लाभ ले सकता है. पहली है ऑनलाइन तरीके से और दूसरा पारंपरिक ऑफलाइन तरीके से
क्या NRI Sukanya Smriddhi Yojana का लाभ ले सकते हैं ?
- सुकन्यासमृद्धि खाते मे दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार जो एन आर आई है उन्हें सरकार से इस योजना मे निवेश करने की अनुमति नही है , केवल जो भारतीय नागरिक है वे ही अपनी पुत्री संतान के लिए इस योजना का लाभ ले सकते है .
sukanya samriddhi yojana post office | post office sukanya samriddhi yojana
Sukanya Samriddhi Khata Account Form कहाँ मिलता है –
- सुकन्या समृद्धि खाता योजना Sukanya Samriddhi के तहत अकाउंट खोलने की सुविधा अभी केवल चुनिन्दा पोस्ट ऑफिस में ही उपलब्ध हैं कुछ वक्त में यह योजना बैंक में भी उपलब्ध होगी |
आप कौन सी बैंक में Sukanya Samriddhi Account खोल सकते हैं ?
लगभग सभी राष्ट्रीयकृत (सरकार) बैंक इस योजना के लिए अधिकृत हैं।
- एसबीआईबैंक
- बैंकऑफ़बडौदा
- पंजाबनेशनलबैंक
- आंध्राबैंक
- इलाहाबादबैंक
- बैंकऑफइंडिया
- केनराबैंक
- बँकऑफमहाराष्ट्र
- सेंट्रलबैंकऑफ़इंडिया
- कॉर्पोरेशनबैंक
- देनाबैंक
- इंडियनबैंक
- इंडियनओवरसीजबैंक
- ओरिएंटलबैंकऑफकॉमर्स
- पंजाबएंडसिंधबैंक
- सिंडिकेटबैंक
- यूकोबैंक
- यूनियनबैंकऑफइंडिया
- यूनाइटेडबैंकऑफइंडिया
- विजयाबैंक
- Maysore स्टेटबैंक
- स्टेटबैंकऑफत्रावणकोर
- स्टेटबैंकऑफहैदराबाद
- स्टेटबैंकऑफबीकानेरएण्डजयपुर
- स्टेटबैंकऑफपटियाला
- आईडीबीआईबैंक
निजी बैंकों में आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक भी अधिकृत हैं।
- जमा राशि निकालने की शर्तें बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा कर लेने के बाद ही सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा राशि की केवल 50 फीसदी राशि निकाली जा सकती है।
- यदि किसी कारणवश बालिका की मृत्यु हो जाती है तो संरक्षक द्वारा खाता बंद कर दिया जाएगा और पूरी जमा राशि ब्याज के साथ निकाल ली जाएगी।
- बालिका का विवाह यदि 18 वर्ष के बाद या 21 वर्ष से पहले होता है तो शादी की तारीख के बाद खाता बंद कर दिया जाएगा।
- खाता बंद होने के बाद जमा रकम ब्याज समेत निकाली जा सकती है।
- इस योजना के तहत खुलने वाले खातों को आयकर कानून की धारा 80-जी के तहत छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन सुकन्या समृद्धि खाते के लिए आवेदन ( sukanya samriddhi yojana online )
- इसमे 28 बैंक की सूचि प्रदान की गई है जिससे भी ग्राहक चाहे इस योजना का लाभ ले सकते है.इसमे बैंक की जो भी अधिकृत साईट है उसके होम पेज पर क्लिक करे , जैसे ही होम पेज पर जाए इसमे एक लिंक दी गई है जिस पर क्लिक कर के सुकन्या समृद्धि योजना पेज पर जा सकते है .
- फिर इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है. जैसे ही सुकन्या समृद्धि योजना के पेज पर पहुँच जाए उसके बाद गेट द रजिस्ट्रेशन या आवेदन प्राप्त करे , पर क्लिक करना होता है. इस फॉर्म को भर कर अपने रेसीडेंटल प्रूफ, माता पिता का पहचान पत्र ,और बच्चे का पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है .
- इसमें दी गई जानकारी की प्रमाणिकता होना आवश्यक है प्रमाणिकता की सही जानकारी प्राप्त करने का कार्य बैंक के अधिकृत द्वारा किया जाता है .इसके लिए पेन कार्ड आधार कार्ड और अधिकारिक दस्तावेज जमा करना पड़ता है .
- इसके बाद आवेदन पत्र को जमा करने के लिए “सबमिट”पर क्लीक करे.आवेदन को जमा करने के बाद पहली राशी बैंक खाते मे जामा कर हम खाते को चालू कर सकते है,नेटबैंकिंग की मदद से यह आसानी से किया जा सकता है.
- जब खाता खुल जाता है तब उसमे पैसे जमा करना होता है . जब भी खाते में रूपये जमा किए जाते है तब बैंक द्वारा एस ऍम एस से जानकारी दी जाती है | इस खाते से जुडी सारी जानकारी मेसेज से प्रदान की जाती है .
सुकन्या समृद्धि योजना मे ऑफ लाइन आवेदन [sukanya samriddhi yojana offline]
हमारे देश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई लोग है जो कि ऑनलाइन विधि को समझने मे असमर्थ है. इसके लिए सरकार ने यह सुविधा प्रदान की है . बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर हम सुविधा का लाभ ले सकते है.
- माता पिता या लीगल पेरेंट्स जो कि अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहते है, वे अपने पास के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर इस के फॉर्म को प्राप्त कर सकते है .
- आवेदन प्राप्त कर उसमे उचित जानकारी जैसे बेटी के जन्म की तिथि , पता , फ़ोन नंबर आदि को भर कर जमा करे.
- दी गई जानकारी को दोबारा देख कर आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रती को फॉर्म के साथ लगा कर जामा करे .दिए गए दस्तावेज बैंक के अधिकारियों को जानकारी की प्रमाणिकता की जाच करने मे सहायक होंगे .
- जब दस्तावेज सही काउंटर पर जमा किये जाते है तो दस्तावेज को चेक किया जाता है यदि सभी दस्तावेज सही होते है तो बैंक मेनेजर या पोस्ट ऑफिस मेनेजेर इस योजना मे खाता खोल देते है .
- खाता खुलने के बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस से पास बुक दी जाती है इसमें खाते में किए लेन देन का ब्यौरा होता है . पासबुक मिलने के बाद खाते में रूपये जमा करने के पश्चात् खाता चालू हो जाता है |
सुकन्यासमृद्धि खाते मे दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार जो एन आर आई है उन्हें सरकार से इस योजना मे निवेश करने की अनुमति नही है , केवल जो भारतीय नागरिक है वे ही अपनी पुत्री संतान के लिए इस योजना का लाभ ले सकते है .
कैलक्यूलेटर : (Sukanya Samriddhi Yojana Calculator)
यदि हम SSA केलक्यूलेटर का उपयोग करे तो आसानी से जमा की गई राशी के कार्यकाल पूर्ण होने और परिपक्व होने पर प्राप्त राशि की गणना कर सकते है . एक्सेलशीट मे जा कर फार्मूला मे हम इसमे जमा की गई राशी डाल कर परिणाम या रिजल्ट पर क्लिक करे इसमे मासिक और वार्षिक दोनो तरह से गणना की जा सकती है ,इससे गणना करने पर त्रुटी होने की आशंका बहुत कम हो जाती है.
- सुकन्या योजना चार्ट :
मासिक जमा की गई राशी की गणना
यदि यह माने ग्राहक मासिक रूपये जमा कर रहा हो और वो महीने की 5 तारीख के पहले 14 वर्ष तक पैसे जमा कर सकता है :
मासिक निवेश | ब्याज दर | परिपक्व राशी |
1000 | 8.50% | 557,690 |
1500 | 8.50% | 833,761 |
2000 | 8.50% | 1,109,832 |
3000 | 8.50% | 1,661,975 |
4000 | 8.50% | 2,214,118 |
5000 | 8.50% | 2,766,261 |
6000 | 8.50% | 3,318,404 |
12500 | 8.50% | 6,907,334 |
एक साल की राशि एक साथ जमा की जाए :
यदि यह माने ग्राहक वार्षिक रूपये जमा कर रहा हो और वो हर साल अप्रैल की 5 तारीख के पहले पैसे जमा कर सकता हैं [14 वर्ष तक हर वर्ष]
वार्षिक निवेश | ब्याज दर | परिपक्व राशी |
1000 | 8.50% | 48,205 |
5000 | 8.50% | 241,025 |
10,000 | 8.50% | 482,050 |
20,000 | 8.50% | 964,100 |
30,000 | 8.50% | 1,446,150 |
50,000 | 8.50% | 2,410,250 |
1,00,000 | 8.50% | 4,820,499 |
1,50,000 | 8.50% | 7,230,749 |
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना कब लागू हुआ
2015
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाते में शेष राशि के खिलाफ लोन लिया जा सकता हैं?
Ans: नहीं, सुकन्या समृद्धि खाते की शेष राशि के खिलाफ लोन की सुविधा वर्तमान में उपलब्ध नहीं है. लेकिन आप पीपीएफ के बदले में लोन ले सकते हैं.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि योजना खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति हैं?
Ans: हां, कुछ मामलों में सुकन्या खाते को समय से पहले बंद करने की अनुमति हैं. जैसे यदि खाता धारक किसी गंभीर बीमारी से पीढित हो या फिर उनकी अचानक से मृत्यु हो जाती हैं तो ऐसे में यह खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है. हालाँकि इस तरह के बंद की अनुमति देने का निर्णय मामले के आधार पर ही होता है.
Q: यदि मैं और मेरी बेटी किसी अन्य देश में चले जाएँ, तो क्या मैं सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश जारी रख सकता हूं?
Ans: यदि आपकी बेटी एनआरआई बन जाती हैं या वह अपनी भारतीय नागरिकता खो देती हैं तो फिर आपको सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बंद करना होगा.
Q: अगर अपने सुकन्या समृद्धि खाते का न्यूनतम वार्षिक भुगतान करना भूल जाते हैं तो क्या जुर्माना देना होता है?
Ans: यदि आप भुगतान करना भूल गए और आपने वित्तीय वर्ष के दौरान खाते में न्यूनतम 1000 रूपये जमा नहीं किये तो आपको 50 रूपये का जुर्माना देना होगा.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि योजना के खाते की ब्याज पर टैक्स हैं?
Ans: नहीं, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर पूरी तरह से छूट है, इसलिए यहाँ निवेश की गई मूल राशि और ब्याज के साथ – साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स की छूट मिलती है.
Q: क्या दादा – दादी सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं?
Ans: माता – पिता के अलावा, केवल कानूनी अभिभावक ही उस बच्ची की ओर से सुकन्या समृद्धि खाता खेल सकते हैं. यदि दादा – दादी उस बच्ची के कानूनी अभिभावक हैं तो ही वे उसके लिए यह खाता खोल सकते हैं.
Q: क्या एक से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाता खोले जा सकते है?
Ans: हां, अधिकतम 2 बच्चियों के लिए उनके माता – पिता या कानूनी अभिभावक सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं. और यदि उन्हें एक बच्ची के बाद जुड़वाँ बच्ची होती हैं या उनकी ट्रिप्लेट बच्चियां होती हैं तो उन्हें अधिकतम 3 सुकन्या समृद्धि खाते खोलने की अनुमति दे दी जाती है.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाता एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित किया जा सकता है?
Ans: हां, भारत में स्थित किसी भी एक अधिकार प्राप्त बैंक से आप किसी दूसरे अधिकार प्राप्त बैंक में अपना सुकन्या समृद्धि खाता स्थानांतरित कर सकते हैं.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाता पोस्ट ऑफिस से बैंक में स्थानांतरित किया जा सकता है?
Ans: हां, किसी भी पोस्ट ऑफिस से यदि आपका सुकन्या समृद्धि खाता खुला हैं तो आप उसे भारत में स्थित किसी भी अधिकार प्राप्त बैंक में स्थानांतरित कर सकते हैं.
Q: सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में निवेश की जाने वाली न्यूनतम और अधिकतम राशि कितनी है?
Ans: इस योजना में खाते में जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि 1000 रूपये प्रति वित्तीय वर्ष हैं
और अधिकतम राशि 1,50,000 रूपये प्रति वित्तीय वर्ष है.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में बालिका का नाम या जन्म तिथि में बदलाव करना संभव है?
Ans: हां, आपने जहाँ भी खाता खोला है पोर्ट ऑफिस या बैंक, वहां पर आपको नाम चेंज रिक्वेस्ट के साथ एक एफिडेविट फाइल करना होगा. जन्मतिथि के बारे में अभी अच्छे से जानकारी नहीं है. किन्तु यदि वास्तविक कारण जैसे पासबुक में जन्म तिथि को गलत तरीके से अपडेट किया गया हैं तो आप जन्म तिथि को बदलने में सक्षम हो सकते हैं.
Q: क्या हम सुकन्या समृद्धि खाता राशि की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं?
Ans: नहीं, केवल पासबुक अपडेट कर सकते हैं. वर्तमान में आप अपने माइनर के खाते को अपने एसबीआई प्रोफाइल से लिंक नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह खाता आपके नाम पर नहीं है.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाते में ऑनलाइन भुगतान करना होगा?
Ans: हां, यह फण्ड ट्रान्सफर के तरीके के समान ही संभव होना चाहिए.
Q: क्या मुझे एक सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को खोलने के लिए एक बचत बैंक खाता खोलने की आवश्यकता हैं?
Ans: नहीं ऐसा कोई नियम नहीं है, इसमें बस लोगों को बैंकों द्वारा पहले बचत खाता खोलने और फिर सुकन्या समृद्धि योजना के खाता खोलने से पहले न्यूनतम शेष राशि जमा करने के लिये कहा गया है.
Q: क्या सुकन्या समृद्धि खाता के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है?
Ans: इस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-223-060 अब उपलब्ध है.
आशा है कि यह नंबर ठीक है,
Q: माता – पिता या कानूनी अभिभावक की मृत्यु के मामले में क्या होगा?
Ans: माता – पिता या कानूनी अभिभावक की मुत्यु हो जाने के बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे वैध दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए खाता बंद कर दिया जायेगा. और मैच्योरिटी लाभ बालिका को दे दिया जायेगा.
Q: बालिका या नाबालिग की मृत्यु हो जाने पर क्या होगा?
Ans: इसमें भी खाता बंद कर दिया जायेगा
और जमा की गई राशि बच्ची के माता – पिता का उसके कानूनी अभिभावक को प्रदान कर दी जाएगी.
Q: क्या अभिभावक का नाम बदला जा सकता है?
Ans: नहीं अभिभावक का नाम कभी भी बदला नहीं जा सकता है.
Q. सुकन्या समृद्धि 2022 में ब्याज दर कितनी है?
7.6 %
Q: सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोला जा सकता है?
Ans: आपको सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए
भारत के किसी भी पोस्ट ऑफिस
या
किसी भी अधिकार प्राप्त बैंक में जाकर आवेदन देना होगा और आपका खाता खुल जायेगा.